फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका से हुई छेड़छाड़, रिवॉल्वर लेकर धमकाया

Tue, 18 Aug 2015 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर के एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका के साथ समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक ने स्कूल में छेड़छाड़ की। विरोध करने पर शिक्षिका को रिवाल्वर से धमकाया। इसकी भनक लगने पर शिक्षकों समेत कई सामाजिक संगठनों के लोग विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंच गए।
विज्ञापन


डीएम को ज्ञापन देकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी स्कूल की शिक्षिका सुबह बच्चों को पढ़ाने गई थी। उसका आरोप है कि स्कूल में ही पुनर्वास केंद्र का संचालन करा रहे समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक प्रमोद गुप्ता पहुंचे।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रसाधन में समन्वयक द्वारा ताला डालने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। इसके चलते वह शिक्षिका से नाराज थे। शिक्षिका का आरोप है कि इसी नाराजगी के चलते सोमवार सुबह समन्वयक ने उत्तेजित होकर अभद्रता की।

विज्ञापन

हाथ पकड़कर खींचा

हाथ पकड़कर खींचते हुए कमरे में ले जाने लगे। इस पर शिक्षिका ने शोर मचाया तो अन्य लोग आ गए। इस बीच आरोपी ने रिवाल्वर निकाल कर धमकी दी। सूचना पर कई लोग जमा हो गए।

पीड़िता ने घटना की सूचना परिवारीजनों को देने के साथ कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर घटना से नाराज विभिन्न संगठनों ने डीएम को एक ज्ञापन दिया है। उसमें घटना की निंदा करते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें