फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी से छेड़छाड़: एससी एसटी आयोग ने लिया संज्ञान, जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

Thu, 14 Nov 2024 10:58 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में जिला खनन अधिकारी से हुई छेड़छाड़ के मामले में एससी एसटी आयोग ने संज्ञान लिया है और जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। अधिकारी से उस दौरान छेड़छाड़ हुई जब वो देर रात अवैध खनन रुकवाने गई थीं।
विज्ञापन
खनन अधिकारी से छेड़छाड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले में तैनात महिला खनन अधिकारी से छेड़छाड़ व अभद्रता की खबर प्रकाशित होने के बाद एससी एसटी आयोग ने संज्ञान लिया है। बृहस्पतिवार सुबह जिलाधिकारी अभिषेक आनंद से आयोग ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने देर रात एक डंफर चालक आकाश, जेसीबी चालक राज कुमार व नरेंद्र पाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, मामले के मुख्य अरोपी अरजीत शुक्ला व दिवाकर को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

बता दें कि रामकोट क्षेत्र के धनईखेड़ा में अवैध खनन रोकने के लिए पहुंची जिला खनन अधिकारी शालिनी कुमारी का खनन माफिया के गुर्गों ने मोबाइल तोड़ दिया था और अपशब्द कहते हुए उनसे छेड़छाड़ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अभी भी फरार हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें