फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Oct 2024 08:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आठवीं की छात्रा ने शोहदे पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दुबग्गा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दुबग्गा निवासी किशोरी के मुताबिक वह निजी स्कूल में आठवीं की छात्रा है। शुक्रवार सुबह वह स्कूल जा रही थी। रास्ते में यश यादव छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकला। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन



ट्रॉमा सेंटर के कर्मचारियों को पीटा

लखनऊ। शराब के नशे में दो लोगों ने शुक्रवार रात जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर के कर्मचारियों को पीट दिया। डॉक्टर ने जानकीपुरम थाने में तहरीर दी है। ट्रॉमा में शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो लोग परिसर में लगे वॉटर कूलर से पानी भर रहे थे। डॉ. अजीत सिंह के विरोध पर दोनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद दोनों आरोपी चार साथियों के साथ आ धमके और कर्मचारियों को पीटने लगे। शोर सुनकर प्रभारी डॉ. सौमित्र भौमिक जब कमरे से निकल कर बाहर आए तो आरोपियों ने उनसे गाली-गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें