फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम जुलूस के दौरान फूंक दिए घर

Sat, 16 Nov 2013 07:37 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 शहीद साथियों की याद में शुक्रवार को 10वीं मोहर्रम का जिले भर में ताजिया जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन


इसी दौरान थाना कटरा बाजार क्षेत्र के रामगढ़ डीहा में रास्ता बदलने को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया।

आगजनी से शुरू हुए बवाल में धारदार हथियार व लाठी डंडों से मारकर एक वृद्धा समेत तीन लोगों को घायल कर दिया गया।

घायलों को सीएचसी कटरा बाजार ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बवाल को लेकर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएम व एसपी ने बताया कि एहतियातन गांव में पीएसी व पुलिस तैनात कर दी गई है।

पढ़िए, कैसे हुआ बवाल
शुक्रवार को जिले भर में 10वीं मोहर्रम का जुलूस निकाला गया।  थाना कटरा बाजार क्षेत्र के रामगढ़ डीहा गांव में मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था, तभी कुछ लोगों ने ताजिया जुलूस का रास्ता बदल दिया और गांव की एक तीन फिट की गली से जुलूस निकालने लगे।

यहां लोगों ने उन्हें रोका तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद बवाल शुरु हो गया। मारपीट के दौरान  कुछ लोगों ने धारदार हथियार से रामछबीले (35) व नन्हे (45) पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


दोनों को बचाने दौड़ी गांव की सुरपता (70) को भी लाठियों से पीटकर घायल कर दिया गया। गांव के लोगों ने घेराबंदी की तो उपद्रवियों ने दयाराम, नन्हे व जमुना प्रसाद के घरों को आग लगा दी। इससे गांव के लोग आक्रोशित हो गए। बवाल बढ़ता देख ताजियेदार ताजिया छोड़कर भाग निकले।

पुलिस ने संभाले हालत
बवाल की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब, पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह यादव समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। गंभीर रुप से घायल राम छबीले को सीएचसी कटरा बाजार से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बवाल को लेकर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। गंाव में एहतियातन पीएसी व पुलिस तैनात कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें