फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोहनलालगंज के युवक की कुवैत में संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 16 Apr 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इल्तियाक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। इलाके के भदेसुआ गांव के एसी मैकेनिक इल्तियाक (28) की कुवैत में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विदेश से शव लाने में आ रही अडचनों के कारण परिवार मायूस है।
विज्ञापन


भदेसुआ गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोनू यादव ने बताया कि गांव के मुश्ताक का बेटा इल्तियाक अली कुवैत में एक निजी कंपनी में एसी मैकेनिक था। उसका 24 नवंबर 2025 को विवाह हुआ था। इसके बाद वह 10 जनवरी 2026 को कुवैत चला गया था। 13 अप्रैल को मैकेनिक ने अपनी पत्नी अफरीन बानो को फोन किया था, लेकिन उस समय बात नहीं हो पाई। बाद में अफरीन ने पति को फोन किया तो फोन स्विच आफ था। थोड़ी ही देर में पति की मौत की खबर आ गई। गांव के कुछ और लोग इल्तियाक की कंपनी में काम करते हैं। उन लोगों ने फोन कर युवक के पिता को बताया कि इल्तियाक बाथरूम गए थे और वहीं उनकी मौत हो गई। शव कुवैत पुलिस के कब्जे में है। युवक के पिता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ विदेश मंत्रालय पहुंचकर बेटे के शव को देश लाए जाने की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें