फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसानों ने नगर निगम कार्यालय घेरा

विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
लखनऊ। गांव की सड़क, बिजली, पानी आदि की समस्याओं को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी (अराजनैतिक) ने नगर निगम के गोमतीनगर स्थित जोन चार कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह करीब एक घंटे तक चला। जोनल अधिकारी संजय यादव ने ज्ञापन लेकर जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

किसान संगठन के अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि नगर निगम गांव में बिना सुविधा के गृहकर और जलकर वसूलने का नोटिस भेज रहा है। आए दिन गाय-भैंस और ठेले-गुमटी उठा ले जाता है और अवैध वसूली करता है। छोटे दुकानदारों को पॉलिथीन के नाम पर परेशान किया जाता है। प्रदर्शन में तखवा, कठौता, विजयीपुर और चिनहट आदि गांवों के किसानों शामिल हुए। किसानों का कहना है कि अगर उनकी मांग नहीं सुनी गई तो फिर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इस दौरान विभूतिखंड एसीपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

प्रदर्शन करते किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें