फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlalganj: बंद कमरे का ताला तोड़ 14 बकरियां चुरा ले गए चोर, डिजायर कार में भरकर भाग निकले

Thu, 03 Sep 2026 02:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज

सार

चोर बकरियों को पीली नेमप्लेट लगी डिजायर कार में लादकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हुलासखेड़ा गांव में बीती रात चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़कर 14 बकरियां चोरी कर लीं।

विज्ञापन


चोर बकरियों को पीली नेमप्लेट लगी डिजायर कार में लादकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

हुलासखेड़ा निवासी मतनू रावत के मुताबिक, उन्होंने बकरियों को कमरे में बंद किया था। रात में चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और एक-एक कर 14 बकरियां कार में लाद ले गए। सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी की पूरी वारदात सामने आई। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद रात में पुलिस की गश्त नजर नहीं आती।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें