फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlalganj: लड़कियों को अगवा कर बेचने वाले गिरोह की सरगना समेत पांच गिरफ्तार, दूसरे प्रदेशों में बेचते थे

Thu, 04 Jun 2026 01:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज

सार

मोहनलालगंज पुलिस ने लखनऊ व रायबरेली से किशोरियों को अगवा कर दूसरे प्रदेशों में बेचने वाले गिरोह की सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ व रायबरेली से किशोरियों का अपहरण कर राजस्थान में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह की सरगना समेत पांच लोगों को पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है। गौरा पुलिस चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने बताया कि मोहनलालगंज इलाके की एक महिला ने 12 मई को मोहनलालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने बताया था कि उनकी बेटी की मृत्यु के बाद उनकी 16 वर्षीय और 12 वर्षीय दो नातिनें उनके साथ रहती थीं।

विज्ञापन


आरोप है कि रायबरेली से आई एक 16 वर्षीय किशोरी दोनों नाबालिग लड़कियों को बिना बताए अपने साथ लेकर चली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की गई। जांच के दौरान सामने आया कि रायबरेली निवासी प्रिया पटेल ने नाबालिग लड़कियों को अगवा कराया और उन्हें बेचने के उद्देश्य से कार से राजस्थान ले जाया गया। राजस्थान पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने अपहरण की गई नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया था।

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी इससे पहले भी दो अन्य नाबालिग लड़कियों का रायबरेली से अपहरण कर सौदा कर चुकी है। पुलिस ने गिरोह की सरगना प्रिया व उसके साथ दो नाबालिग लड़कियों को गिरफ्तार किया था। विरोध में शमिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गिरोह के अन्य लोगों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


बुधवार को रायबरेली से पुलिस ने गिरोह की सरगना प्रिया पटेल, अनुराग यादव निवासी कोडरस बिजुर थाना मिल एरिया, रायबरेली, मोहम्मद अख्तर निवासी कोरिहर सताव गुरुबक्शगंज, रायबरेली व दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। लड़कियों को अगवा करने में इस्तेमाल होने वाली कार को बरामद किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें