फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlalganj: सड़क किनारे पड़ा मिला बुजुर्ग महिला का शव, पुलिस ने कहा- हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका

Tue, 09 Dec 2025 05:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज

सार

मोहनलालगंज में एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पड़ा मिला महिला का शव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज मे अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि सुबह एक युवक बुजुर्ग के साथ था लेकिन अब गायब है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह लगभग साढे़ आठ बजे कस्बा मोहनलालगंज में मोहनलालगंज- गोसाईगंज मार्ग के किनारे सत्तर वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बुजुर्ग महिला के शव व उसके पास मिले झोले की तलाशी ली लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी।

शव पर जाहिराना चोट के निशान नहीं हैं। लोगों ने बताया कि सुबह आठ बजे के लगभग बुजुर्ग के साथ एक युवक मौजूद था लेकिन बुजुर्ग की मौत के बाद वह गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक संभवतः हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत हुई होगी। पुलिस बुजुर्ग की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें