मोहनलालगंज मे अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि सुबह एक युवक बुजुर्ग के साथ था लेकिन अब गायब है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
मंगलवार की सुबह लगभग साढे़ आठ बजे कस्बा मोहनलालगंज में मोहनलालगंज- गोसाईगंज मार्ग के किनारे सत्तर वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बुजुर्ग महिला के शव व उसके पास मिले झोले की तलाशी ली लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी।
शव पर जाहिराना चोट के निशान नहीं हैं। लोगों ने बताया कि सुबह आठ बजे के लगभग बुजुर्ग के साथ एक युवक मौजूद था लेकिन बुजुर्ग की मौत के बाद वह गायब हो गया।
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक संभवतः हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत हुई होगी। पुलिस बुजुर्ग की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।