फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनलालगंज में बड़ा हादसा: ट्रक से बचने में बस घर से टकराई, चालक समेत 35 घायल

Wed, 01 Apr 2026 10:58 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज

सार

मोहनलालगंज में एक बस मोड़ के पास अचानक से सामने आए ट्रक को बचाने के प्रयास में घर से टकरा गई। हादसे में 35 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
एक मकान में घुसी अनियंत्रित बस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज में बुधवार देर रात लगभग 1:30 बजे फूलवरिया मोड़ पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाराणसी (प्रयागराज होते हुए) से जयपुर जा रही स्लीपर बस (संख्या NL 07B 0685) अचानक सामने आए ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बस जैसे ही फूलवरिया मोड़ के पास पहुंची तभी ज्योति नगर की ओर से एक ट्रक सामने आ गया। टक्कर से बचने के लिए चालक ने बस को दाहिनी ओर मोड़ दिया लेकिन नियंत्रण खो बैठा और बस इस्लाम मोहम्मद के मकान से टकरा गई। हादसे में मकान का गेट और दीवार क्षतिग्रस्त हो गए।

दुर्घटना में बस चालक विवेक चौहान (42), निवासी कोतवाली इटावा, गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका पैर टूट गया, जिन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। बस के परिचालक हर्षदीप (25), निवासी गंगानगर (राजस्थान), भी घायल हुए हैं और उन्हें भी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन


बस में सवार लगभग 30 से 35 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर वैकल्पिक साधनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। सूचना पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर मार्ग खाली कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य रूप से चालू हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें