फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां व बेटे की हत्या: हत्या के बाद महिला के शव से की थी दरिंदगी, फिर बैठकर पी शराब, आरोपी ने कबूला

Thu, 12 Mar 2026 12:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मोहनलालगंज में दिव्यांग मां और बेटे की हत्या करने के मामले में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी ने बताया कि उसने महिला का गला सलवार से कस कर हत्या की थी। वहीं, बेटे का गला कसकर उसे टब में डुबो दिया था।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज में दिव्यांग मां-बेटे की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी पड़ोसी किशन रावत ने पूछताछ में बताया कि उसने हत्या के बाद महिला के शव के साथ दरिंदगी की थी। उसने सलवार से महिला का गला कसा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि हत्या करने के बाद आरोपी महिला के घर से निकला और दरवाजे पर बाहर से सिटकनी लगा दी। कुछ दूरी पर झाड़ियों में शौच कर रहे युवक ने उसे बाहर निकलते देख लिया था। कुछ देर बाद गांव में दोहरे हत्याकांड की खबर फैली तो युवक हैरान रह गया। वह गांव के एक व्यक्ति के यहां काम करता है। युवक ने मालिक को किशन के बारे में बताया। धीरे-धीरे किशन का नाम चर्चा में आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें - गैस किल्लत की बढ़ी आंच: मुनाफाखोर सेंक रहे रोटियां, 950 वाला घरेलू सिलिंडर मिल रहा 2500 रुपये में
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 57 हजार सिपाहियों की 20 अप्रैल को पासिंग आउट परेड, 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर कार्यक्रम, सीएम होंगे शामिल


पुलिस ने किशन की तलाश की, पर उसका फोन बंद था। हत्या करने के बाद किशन दोस्त के पास पहुंचा और उसे मोहनलालगंज तक छोड़ने की बात कही। दोस्त उसे मोहनलालगंज तक छोड़कर आया। हालांकि, किशन ने उसे घटना के बारे में कुछ नहीं बताया।

महिला के बेटे पर डंडे से किया हमला: छानबीन में सामने आया कि घर में घुसते ही किशन आक्रामक हो गया और महिला से जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान महिला का बेटा कुछ दूरी पर था। महिला ने किशन का नाम लेते हुए उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा। बेटा किशन का नाम सुनकर शोर मचाने लगा। हालांकि, घर के पास फॉगिंग होने के कारण उसकी आवाज दब गई।

किशन ने गला दबाकर महिला को पटक दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद वह महिला के बेटे को खींचकर थोड़ी दूर ले गया। फिर पैंट उतारकर डंडे से उसकी पिटाई करने के बाद गला कसकर पानी के टब में डाल दिया। इसके बाद उसने महिला के शव के साथ दरिंदगी की।

विज्ञापन

मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ हत्या का आरोपी

मोहनलालगंज में दिव्यांग मां और बेटे की हत्या करने के आरोपी किशन रावत को बुधवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह राजमिस्त्री का काम करता है। पुलिस को देखते ही किशन ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में किशन के बाएं पैर में गोली लगी।

एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक पुलिस की चार टीमें आरोपी की तलाश में थीं। देर रात सूचना मिली कि किशन हुल्लास खेड़ा इलाके में देखा गया है। वह कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने गोली चला दी। इससे सिपाही अमित घायल हो गए।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए किशन को अस्पताल भिजवाया गया है। छानबीन में सामने आया है कि वह पत्नी के साथ भी अभद्रता करता था। उसकी पिटाई से परेशान होकर वह मायके चली गई थी। पुलिस का कहना है कि दिव्यांग महिला के निजी अंगों के पास चोट के निशान मिले हैं। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। मौके से तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें