फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlaganj: गिरफ्तार बिल्डर के भाई पर घोषित होगा 25 हजार का इनाम, दूसरों की जमीन अपनी बताकर की ठगी

Tue, 17 Jun 2025 09:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज

सार

दूसरों की जमीन को अपना बताकर 100 से ज्यादा लोगों से ठगे करने के आरोपी बिल्डर के भाई पर 25 हजार का इनाम घोषित किया जाएगा। आरोपी और उसके भाई के खिलाफ धोखाधड़ी की 30 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
प्रमोद कुमार उपाध्याय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरों की जमीन अपनी बताकर 100 से ज्यादा लोगों से छह करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आरोपी बिल्डर प्रमोद कुमार उपाध्याय को जेल भेजने के बाद अब उसके आरोपी भाई बिनोद पर 25 हजार का इनाम घोषित किया जाएगा। पुलिस टीम बिनोद की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


लुभावने ऑफर दिखाकर फर्जी तरीके से जमीनों की रजिस्ट्री करने के आरोपी आवास विकास वृंदावन योजना निवासी प्रमोद कुमार उपाध्याय को एसटीएफ व मोहनलालगंज पुलिस ने सोमवार को जेल भेजा था। आरोपी और उसके भाई के खिलाफ धोखाधड़ी की 30 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं। आरोपी ज्यादातर सैन्यकर्मियों को झांसे में लेकर उनसे ठगी करते थे।

ये भी पढ़ें - अलार्म बजते ही मिसाइलों से बचने के लिए बंकरों की तरफ भागते हैं... इस्राइल गए युवाओं ने बताई आपबीती, भेजे वीडियो
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में जल्द ही खत्म होगा मानसून का इंतजार, 19 और 20 जून को होगी मूसलाधार बारिश


आरोपियों ने एचके इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी बना रखी थी। बिनोद कुमार उपाध्याय एचके इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक है। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक, आरोपी बिल्डर भाइयों की प्रॉपर्टी व बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। डीसीपी निपुण अग्रवाल का कहना है कि बिनोद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खास बात ये है कि गिरफ्तार किए गए बिल्डर प्रमोद का कुछ माह पहले तक मोहनलालगंज कोतवाली में दबदबा था। आरोपी ने कुछ साल पहले ही थाने के गेट का निर्माण कराया था। गेट पर पुलिस अधिकारियों के साथ ही अपने नाम का शिलापट भी लगवाया था। सोमवार को बिल्डर की गिरफ्तारी के बाद आनन-फानन थाने के गेट में लगा शिलापट हटवा दिया गया।

दबाते रहे शिकायतें, परेशान हुए पीड़ित
प्रमोद व बिनोद ने अपने पिता के साथ मिलकर एचके इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी बनाई और मोहनलालगंज इलाके में जमीनें खरीदकर प्लॉटिंग शुरू की। आरोपियों ने क्रय जमीन से अधिक प्लाॅट बेचकर लोगों की रकम हड़पी। ठगी के शिकार लोगों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत की, लेकिन आरोपियों के दबाव के आगे किसी ने कुछ नहीं किया। सूत्रों का कहना है कि जब कोई अधिकारी बिल्डर भाइयों पर दबाव बनाता था तो आरोपी उन्हें प्लॉट देने का झांसा देते थे। इससे शिकायतें दब जाती थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें