फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल के बर्थडे पर होगी नरेंद्र मोदी की महारैली

Sat, 21 Sep 2013 02:17 PM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के माहौल को गरमाने की योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी यूपी में नौ रैलियों के साथ चुनावी बिगुल फूंकेंगे। इसकी शुरुआत 15 अक्तूबर को कानपुर से होगी।

आखिरी रैली राजधानी लखनंऊ में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर 25 दिसंबर को होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शुक्रवार को 17-18 सितंबर को दिल्ली में हुई बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सर्वाधिक लोकसभा क्षेत्रों वाला प्रदेश होने के कारण यहां मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां की जाएंगी। पहली रैली कानपुर के फूलबाग मैदान में 15 अक्तूबर को होगी। दूसरी रैली 25 अक्तूबर को झांसी में होगी।
विज्ञापन


तीसरी रैली 8 नवंबर को बहराइच में होगी। इसके अलावा काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली और आगरा में रैलियां होंगी। आखिरी रैली लखनऊ में 25 दिसंबर को रमाबाई अंबेडकर मैदान में होगी। वाजपेयी ने कहा, भीड़ के मद्देनजर रैली में स्क्रीन की व्यवस्था होगी।

पूरे प्रदेश में स्टिकर व वॉल पेंटिंग कराई जाएगी। रैली में बूथ कमेटी का प्रतिनिधित्व हो इसकी व्यवस्था होगी। युवाओं से रैली में शामिल होने का खासतौर से आह्वान किया जाएगा।

प्रत्याशियों का ऐलान जल्द
डॉ. वाजपेयी ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा जल्दी करेगी। चयन की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश की सभी सीटों को लेकर प्रारंभिक चर्चा हो गई है। प्रत्याशियों का जल्द ऐलान होगा।

हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में राहत भी एकपक्षीय
डॉ. वाजपेयी ने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर में केवल एकपक्षीय कार्रवाई ही नहीं हुई राहत व्यवस्था में भी भेदभाव हो रहा है। केवल समुदाय विशेष के गांवों में ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री गए। दंगों के दोषी सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं पर कोई मुकदमा दर्ज नही हुआ।
विज्ञापन


स्टिंग आपरेशन में कई जिम्मेदार पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने कद्दावर मंत्री का नाम लिया लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बसपा के विधायक और सांसद पर भी मुकदमा दर्ज है, लेकिन प्रशासन उनके खिलाफ भी कोई कदम नहीं उठा रहा है।

इससे साबित होता है कि सपा, बसपा व कांग्रेस मिले हुए हैं। वे वोट बैंक के लालच में धर्म के आधार पर प्रदेश को बांटना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें