उत्तर प्रदेश में अपनी पहली रैली को संबोधित कर रहे भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर तो जमकर बरसे ही, उन्होंने सपा और बसपा को भी नहीं छोड़ा।
मोदी ने कानपुर के बुद्धा पार्क में मौजूद करीब तीन लाख की भीड़ को समझाने की कोशिश की कि सपा और बसपा भी उनके लिए खतरनाक हैं।
मोदी ने शिवराज को भी यूपी के लपेटे में लिया!
मोदी ने शुरुआत की सपा के आतताई शासन से। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग बहुत असुरक्षित महसूस करते हैं। यहां मांओं को हर वक्त अपने बच्चों की फिक्र लगी रहती है।
सुरक्षा इस हद तक खराब है कि लोगों को यह तक भरोसा नहीं रहता कि वे शाम को अपने घर वापस सही सलामत पहुंचेंगे भी या नहीं।
पढ़ें: 'कानपुर से शुरू हो कांग्रेस हटाने का काम'
यूपी की खराब क़ानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा, 'पिछले एक साल में पाँच हज़ार से ज्यादा निर्दोष लोगों की हत्या हुई है। इसके बावजूद, यूपी सरकार वोट बैंक की राजनीति कर रही है।'
मोदी ने कहा कि यूपी में जिन लोगों पर आतंकवाद के गंभीर आरोप लगे हैं, ऐसे लोगों को भी जेल से रिहा करने की तैयारी की जा रही है। मोदी ने जनता से पूछा, 'क्या ऐसे लोगों को जेल से छोड़ना चाहिए, क्या वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जाना चाहिए?'
मोदी ने कहा कि यूपी में सपा और बसपा ने सिर्फ वोट की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि सूबे में एससी-एसटी आबादी करीब 21 फीसदी है और उसके नाम पर बड़ी राजनीति की जाती है, लेकिन विकास के नाम पर एक भी कदम नहीं बढ़ाया जाता।
पढ़ें: कानपुर में बरसे मोदी, लखनऊ में मेघा
उन्होंने कहा कि जाति के नाम पर हो रही इस वोट की राजनीति का फायदा सपा और बसपा दोनों ही दलों ने मिलकर उठाया है। इस दौरान ठगी गई है सिर्फ जनता।
मोदी ने अपने गुजरात के बारे में बताते हुए कहा कि वहां 22 फीसदी एससी-एसटी हैं, फिर भी वहां विकास हो रहा है। हर तबका खुश है। और, इसीलिए उन्होंने मुझे चुनाव में डिक्टिंशन मार्क्स से पास किया।
यह भी पढ़ें: क्या वाकई नरेंद्र मोदी से डरते हैं मुसलमान?
उन्होंने यूपी की जनता से अपील की कि यहां अब वोट की राजनीति खत्म करनी है। इसके लिए लोगों को भाजपा को मौका देना होगा। मोदी ने कहा, 'आप हमें एक दीजिए, हम आपको सवा देंगे।'
मोदी ने सुनाई कहानी
मोदी ने लोगों को भावुक कर अपने साथ जोड़ने के लिए एक मां का सहारा लिया। भले ही यह एक काल्पनिक मां रही हो, लेकिन मोदी ने कहानी में इस मां का बखूबी इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि जब भी यूपी का कोई बेटा गुजरात के सफर पर निकलता है तो मां रात भर जागती रहती है और पूछती रहती है कि गुजरात आया कि नहीं।
मोदी ने कहा, 'वह मां रात भर अपने बेटे को फोन करती रहती है। कभी सामान के बारे में पता करती है, तो कभी जान के बारे में। उसे तभी चैन पड़ता है जब बेटा कह देता है कि वह गुजरात पहुंच गया है।'
इस कहानी के जरिए मोदी ने सपा सरकार की खराब सुरक्षा व्यवस्था पर कटाक्ष किया और लोगों से अपील की कि अगर उन्हें बेहतर शासन और सुरक्षा चाहिए तो उन्हें सपा से किनारा करना होगा।
लखनऊ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें