फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के बयान का आशय 'वो' नहीं ये

Mon, 21 Oct 2013 10:42 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने कहा कि डौडियाखेड़ा में खजाना खुदाई प्रकरण पर नरेन्द्र मोदी की बात को सही संदर्भ में नहीं समझा गया।
विज्ञापन


संत शोभन सरकार के प्रति उनकी श्रद्धा न होने का प्रश्न ही नहीं उठता।

डॉ. वाजपेयी ने कहा, मोदी का तात्पर्य था कि भारत सरकार को यह विस्तृत जानकारी है कि देश के नेताओं द्वारा जमा कराया गया काला धन किसका है, कितना है और कहाँ है?

पढ़ें- 'मोदी की चले तो मुस्लिमों को देश से ही निकाल दें'

उस ज्ञात धन को भारत लाने के लिए सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जबकि एक सपने के आधार पर भारत सरकार तत्काल खुदाई में लग गई।

मोदी का आशय था कि सरकार नेताओं के धन को बचाने की चेष्टाकर रही है। डॉ. वाजपेयी ने आश्रम के प्रवक्ता बने स्वामी ओम के बारे में कहा कि वह यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं। उस काल में उनका व्यवहार सर्वविदित है।
विज्ञापन


वे अपनी राजनीति में लाखों लोगों के पूजनीय शोभन सरकार को न घसीटें। भाजपा शोभन सरकार के प्रति पूर्णत: आदर, सम्मान के भाव के अतिरिक्त कुछ सोच भी नहीं सकती।
विज्ञापन


लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें