फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल खत्म, मोदी की कानपुर रैली को हरी झंडी

Sat, 05 Oct 2013 01:55 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव जावेद उस्मानी ने जिलों पर मोदी की रैली का निर्णय टालने की कोशिश की हो, लेकिन मोदी की पहली कानपुर रैली को इजाजत मिल गई है।
विज्ञापन


डीएम समीर वर्मा और प्रमुख सचिव जावेद उस्मानी के बीच बैठक हुई और उसके बाद यह फैसला लिया गया।

मोदी की यह रैली 19 अक्तूबर को कानपुर के फूलबाग मैदान में होगी।

जानकारी मिल रही है कि पहले रैली की तारीख 15 थी, जिसे प्रशासन ने बढ़ाकर 19 कर दिया है। कानपुर के ज्वांइट कमिश्नर ने बताया कि यह बदलाव बकरीद और दशहरा को देखते हुए किया गया है।

गौरतलब है कि काफी दिनों से यूपी में मोदी की रैली पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। माना जा रहा था कि अखिलेश सरकार मोदी की रैली को लेकर संशय में है और रैलियां कैंसिल भी की जा सकती हैं।
विज्ञापन


उधर, कानपुर के मदरसा अहसान-उल-मदारिस के मुफ्ती हनीफ बरकाती ने भी नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना मुसलमानों को कानपुर रैली में नहीं जाने की सलाह दे दी है।

पढ़िए, यूपी में होगा रैली का महायुद्ध

बीजेपी की कानपुर रैली में करीब तीन लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, इतने लोग कानपुर के फूलबाग मैदान में आ पाएंगे या नहीं, इसे लेकर संशय है।

जानिए क्या है यूपी में रैली का गणित

इधर, प्रदेश भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि पार्टी ने रैली के आयोजन को लेकर 51 सदस्यीय समिति बनाई है। इसके अलावा खुद भाजपा महासचिव अमित शाह कानपुर जाकर रैली की व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


इस रैली के जरिए भाजपा की नजरें कानपुर और इससे सटे संसदीय सीटों पर है। हालांकि, भाजपा ने अभी तक कानपुर के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।

वर्तमान में कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल कानपुर से सांसद हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने कॉमेडी कलाकार राजू श्रीवास्तव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें