फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता, जमकर बवाल

Sun, 22 Jun 2014 08:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक जिसे भाजपाई खुद महंगाई डायन कह रहे थे, वही मोदी की कड़वी दवा बनकर लोगों तक पहुंची तो बवाल शुरू हो गया।
विज्ञापन


मोदी के गढ़ बनारस और यूपी की तमाम अन्य जगहों के साथ रेल किराए में हुए इजाफ का विरोध लखनऊ में भी शुरू हो गया।

लखनऊ में विधानभवन के सामने रेल किराए में हुए इजाफे का विरोध कर रहे सपाइयों की भाजपाइयों से जमकर मारपीट हो गई।

मिल रही खबर के मुताबिक, करीब 100 सपा कार्यकर्ता विधानसभा के सामने मोदी विरोधी नारे लगा रहे थे। उन्होंने मोदी का पुतला भी जला दिया, लेकिन जब उस पर डंडे पीटने शुरू किए तो मामला बिगड़ गया।

और बरसने लगे ईंटे-पत्‍थर

भाजपाइयों ने भी जवाबी नारेबाजी शुरू कर दी और बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। वहां मौजूद पुलिस की लापरवाही की वजह से मारपीट गंभीर हो गई।

दोनों तहफ के कार्यकर्ताओं को तो चोट आई ही, वहां मौजूद दर्जनों गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए।

‌विधानभवन के सामने ही स्थित भाजपा कार्यालय से नाराज कार्यकर्ताओं ने ‌ईंट और पत्थरों की बारशि शुरू कर दी।

उन्होंने जिस तरह पथराव किया, उससे कई सपाईयों और पुलिस वालों को चोट लगने की खबर है और राहगीरों को काफी खामियाजा भुगतना पड़ा।

लक्ष्मीकांत के नेतृत्व में बढ़ा बवाल

‌भाजपा ने सपा के इस मोदी के पुतला जलाने और रेलवे किराए में हुए इजाफे के विरोध प्रदर्शन पर बखेड़ा खड़ा कर दिया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी के नेतृत्व में तमाम भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एसएसपी का आवास घेर लिया।

भाजपा ने आरोप लगाया कि सपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यालय पर जाकर गुंडई की और पथराव किया।

एसएसपी आवास पर नेताओं ने जमकर सपा विरोधी नारेबाजी की और कहा कि प्रदेश में पुलिस का शासन कतई नहीं रह गया है।
विज्ञापन

कब क्या हुआ

2:00 बजे भाजपा युवा मोर्चा ने सीएम के पुतले की अर्थी निकाली
3:35 बजे  पर सपा कार्यकर्ता विधानभवन के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया
3:55 बजे पर भाजपा कार्यालय के गेट पर पहुंचे सपाइयों ने पुतला फूंका
4:10 बजे भाजपाई व सपाई में भिड़ंत, पथराव
4:30 बजे तक होता रहा पथराव
5:55  बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एसएसपी कैंप ऑफिस पर धरना
 8:35 बजे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होने पर धरने से उठे भाजपाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें