फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने बताया मोदी का मतलब, जानिए क्या?

Mon, 28 Apr 2014 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले के जैदपुर में एक जनसभा के दौरान मोदी पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी का मतलब है मॉडल ऑफ डिवाडिंग इंडिया। सीएम ने कहा यदि मोदी देश के पीएम बने तो देश को दो धड़ों में बांटने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी का गुजरात माडल कुछ भी नहीं है। कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीट सपा जीतेगी और देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी।

'सभी को देना होगा सपा का साथ'

चौथे चरण के चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जैदपुर कस्बे में आयोजित सपा की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

अखिलेश ने कहा कि दो साल के कार्यकाल में जितने काम उनकी सरकार द्वारा किए गए है, इतना काम करने के लिए गुजरात जैसे प्रदेश को पांच साल का इंतजार करना पड़ेगा।

सीएम ने कहा कि देश में यदि सांप्रदायिक ताकतों की सरकार को आने से रोकना है तो सभी को सपा का साथ देना होगा और सपा ही ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गो का हित ध्यान में रखते हुए काम करती है।

क्या है गुजरात मॉडल, कोई नहीं जानता

अखिलेश ने कहा कि कहा प्रदेश में पूर्व की बसपा सरकार ने सारा खजाना सिर्फ भ्रष्टाचार व पत्थरों पर ही बर्बाद कर दिया था।

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने के बाद दो साल में प्रदेश का काफी विकास हुआ है। मुख्यमंत्री ने किसानों व बुनकारों के लिए भी कई योजनाएं चलाए जाने की बात कही।

वहीं भाजपा के गुजरात माडल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गुजरात माडल क्या है इस बारे में किसी को पता ही नहीं पर यह आजकल मीडिया में छाया हुआ है।
विज्ञापन

भाजपा सिर्फ प्रचार में आगे

अखिलेश ने कहा 'भाजपा सिर्फ प्रचार में आगे है जबकि सपा ने विकास कार्य किए है उसी के बल पर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटे सपा को ही मिलने वाली है और देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी।'

कहा पहले भाजपा ने टू जी व थ्री जी का राग अलापना शुरू किया था पर इस समय एक और जी के पीछे वह लोग पड़े हुए है। जबकि टू जी घोटाले की शुरूआत पूर्व की एनडीए सरकार के कार्यकाल में ही हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें