उमा भारती ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को एक किया और मजबूत बनाया। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पटेल के रास्ते पर देश को ‘एक भारत और श्रेष्ठ भारत’ बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
देश के सभी लोगों को प्रधानमंत्री के इस काम में जुटना चाहिए। भारती ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में यह काम पूरा होगा।
बता दी शाकाहार की ताकत: उमा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ देश को तो आगे बढ़ा ही रहे हैं साथ ही भारतीय संस्कृति व संस्कारों को भी दुनिया में पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने नवरात्र के दौरान अमेरिका की यात्रा करके और वहां के राष्ट्रपति बराक ओबामा को पीछे छोड़ते हुए यह साबित कर दिया कि शाकाहार और भारतीय संस्कारों से ज्यादा ताकत दुनिया की किसी संस्कृति में नहीं है।
मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री रहे जो जब अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ चलते तो कई बार ओबामा पीछे छूट जाते थे। उनके चेहरे पर गजब का आत्मविश्वास झलक रहा था।