युवती से मोबाइल लूट, छीना-झपटी में गिरकर हुईं चोटिल
लखनऊ। राजाजीपुरम में सोमवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एफ ब्लॉक में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग निवासी रागिनी का मोबाइल लूट लिया। बदमाशों से छीना-झपटी के दौरान वह सड़क पर गिर पड़ीं और चोटिल हो गईं। पीड़िता ने तालकटोरा थाने में तहरीर दी।
रागिनी गौतम सोमवार शाम करीब छह बजे दवा लेने सी ब्लॉक स्थित क्लीनिक जा रही थीं। ई-ब्लॉक पहुंची ही थीं कि तभी किसी की कॉल आ गई। वह मोबाइल पर बात करने लगीं। इस बीच पीछे से आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया। चीख-पुकार पर लोग मदद के लिए दौड़े, पर बदमाश भाग निकले। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।