फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रा और शिक्षक पर हमला कर मोबाइल लूटा

Thu, 01 Oct 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा और सुशांत गोल्फ सिटी में बदमाशों ने 11वीं की छात्रा और शिक्षक पर हमला कर मोबाइल लूट लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक, आलमनगर के बादशाहखेड़ा निवासी 16 वर्षीय छात्रा सोनम राजपूत बुधवार दोपहर सहेली कोमल गुप्ता के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। मंगलम पैलेस के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती स्कूटी में धक्का मार दिया। दोनों के गिरते ही बदमाश स्कूटी की डिकी में रखा मोबाइल लूटकर भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
वहीं, सुशांत गोल्फ सिटी के ग्रीन सिटी निवासी शिक्षक अभिषेक कुमार धीमान 19 सितंबर की रात कोचिंग से लौट रहे थे। रास्ते में दो महिलाओं ने उन्हें रोककर सड़क पार कराने में मदद मांगी। आरोप है कि इसी दौरान दो बदमाशों ने उनके सिर पर भारी चीज से हमला कर मोबाइल लूट लिया। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें