फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सालभर में तेजी से बढ़ा मोबाइल फोन और रियल एस्टेट कारोबार, जीएसटी में भारी उछाल

Fri, 06 Dec 2024 09:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में मोबाइल फोन व उससे जुड़े उपकरणों का कारोबार दोगुना हो गया है। यही वजह है कि इस मद में जीएसटी 1700 करोड़ से बढ़कर 3400 करोड़ हो गया है। वहीं, रियल एस्टेट सेक्टर में भी टैक्स कलेक्शन में काफी बढ़त हुई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी भी राज्य की उन्नति का सूचक रोजगार, कारोबार, इंफ्रास्ट्रक्चर और उनसे प्राप्त होने वाले राजस्व से होता है। वहीं वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से कारोबारी गतिविधियों का पता चलता है। पिछले एक साल में प्रदेश में कई सेक्टरों में अप्रत्याशित तेजी देखी गई है, जिसका असर उस सेक्टर से प्राप्त होने वाले राज्य कर पर दिखा है। प्रदेश में मोबाइल फोन व उससे जुड़े उपकरणों का कारोबार दोगुना हो गया है। यही वजह है कि इस मद में जीएसटी 1700 करोड़ से बढ़कर 3400 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन


सरकारी विभागों में तेज कामकाज का नतीजा है कि यहां भी टैक्स कलेक्शन 318 करोड़ से उछलकर 718 करोड़ हो गया है। यूपी में रियल एस्टेट में 36 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं वर्क कॉन्ट्रैक्ट में भी 40 फीसदी की तेजी आई है। यानी रोजगार के अवसर बढ़े हैं। प्रदेश में 59 प्रमुख कारोबारी सेक्टरों में से हाइड्रोकार्बन, सरकारी विभाग, मोबाइल उपकरण, रियल एस्टेट और तिपहिया वाहन आदि सेक्टरों में काफी वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें - यूपी में कांग्रेस की प्रदेश सहित सभी जिला, शहर व ब्लॉक इकाइयां भंग, नए सिरे से होगा गठन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धार्मिक स्थलों से 10 लाउडस्पीकर उतारे गए, 45 की आवाज कम कराई गई
विज्ञापन


रियल एस्टेट सेक्टर से आने वाला जीएसटी 228 करोड़ से बढ़कर 312 करोड़ रुपये हो गया है। तिपहिया वाहन बाजार में 39 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है। इस सेक्टर से आने वाला टैक्स 255 करोड़ से बढ़कर 355 करोड़ हो गया है। वर्क कांट्रैक्ट में भी 42 फीसदी की तेजी आई है।

इस मद में जीएसटी 4503 करोड़ से उछलकर 6423 करोड़ रुपये हो गया है। ये आंकड़ा इन सेक्टरों के प्रमुख डीलरों द्वारा जमा राजस्व का है। इसके अतिरिक्त ऑटो पार्ट्स, पशु आहार, दोपहिया वाहन, चार पहिया वाहन, बिजली उत्पादन व बिजली उपकरण और इंश्योरेंस व बैंकिंग में भी 9 से 13 फीसदी तक की तेजी आई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें