फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के सफर में होगा मोबाइल चार्ज

Sun, 13 Apr 2014 12:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम ने यात्रियों को बस में मोबाइल चार्ज करने की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन


इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की अब बैटरी डिस्चार्ज नहीं होगी। जानकारी में आया कि पहले चरण में लंबी दूरी की बस में चार्जर प्वाइंट को स्थापित किया जाएगा।

इस प्वाइंट में चार मोबाइल एक साथ चार्ज करने की सुविधा हासिल होगी। अब इलाहाबाद के लिए सात सेवाएं परिवहन निगम ने लखनऊ-इलाहाबाद रूट पर चलने वाली वॉल्वो की समय-सारिणी में बदलाव किया है। अब यात्रियों के लिए सात सेवाएं होंगी जो रविवार से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित ने बताया कि अब आलमबाग बस अड्डे से सुबह 6 बजे, 8 बजे, 10 बजे, दोपहर 12 बजे, 2 बजे, शाम 6 बजे और रात 8 वॉल्वो इलाहाबाद के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें