फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोरखपुर विवि की ईसी में एमएलसी पवन चौहान, प्रभुनाथ राय बने भोजपुरी अकादमी के उपाध्यक्ष

Thu, 26 Nov 2026 10:40 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने एमएलसी पवन सिंह चौहान को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद (ईसी) का सदस्य नामित किया है। इसके साथ ही यूपी सरकार ने भोजपुरी अकादमी के नए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए लखनऊ के प्रभुनाथ राय को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर की कार्यपरिषद (ईसी) का सदस्य नामित किया है। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी की ओर से इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि उच्च शिक्षा में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उन्हें तैनात किया गया है। इसकी सूचना गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी तथा उच्च शिक्षा निदेशक प्रयागराज को भेजी गई है।

विज्ञापन


यूपी सरकार ने बृहस्पतिवार को भोजपुरी अकादमी के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इसके तहत लखनऊ के प्रभुनाथ राय को अकादमी का उपाध्यक्ष नामित किया गया है। भाषा विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि साथ ही वाराणसी की सीता मिश्रा, प्रतापगढ़ के कृष्ण कुमार सिंह, महाराजगंज के अशोक जायसवाल व गोरखपुर के डॉ. फूलचंद्र गुप्ता को सदस्य भी बनाया गया है। इनका कार्यकाल नामांकन की तिथि से एक साल तक होगा। इससे पूर्व भी शासन द्वारा समाप्त किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें