फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: लखनऊ मंडल में सपा और भाजपा के हाथ आई एक-एक सीट, खाली हाथ रहे शिक्षक संगठन-निर्दलीय

Wed, 28 Oct 2026 08:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

MLC elections: लखनऊ मंडल की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन मंडल में सपा और भाजपा एक-एक सीट जीतने में सफल रही।
 
विज्ञापन
लखनऊ मंडल में विजयी रहे ये प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ मंडल की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन मंडल में सपा और भाजपा एक-एक सीट जीतने में सफल रही। भाजपा के उमेश द्विवेदी ने शिक्षक निर्वाचन से हैट्रिक बनाई है। 

विज्ञापन


शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने सपा प्रत्याशी सुशील कुमार को 4,808 मतों के अंतर से हराकर हैट्रिक बना ली। वह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। उन्हें 13,179 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सुशील कुमार को 8,371 मत मिले।

लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 प्रत्याशी मैदान में थे। निर्वाचन के अंतिम चरण की मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी विजय विश्वास पंत ने भाजपा प्रत्याशा उमेश द्विवेदी को विजयी घोषित किया। इस चुनाव में 25,835 मत मान्य पाए गए। निर्वाचन के लिए 12,918 मतों का कोटा निर्धारित किया गया था। उमेश द्विवेदी ने निर्धारित कोटे से 261 मत अधिक हासिल किए। 1,940 मत प्राप्त कर सोहन लाल वर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

 

Trending Videos

प्रत्याशियों को मिले वोट

उमेश द्विवेदी (भाजपा)- 13179
सुशील कुमार (सपा)- 8371
सोहन लाल वर्मा (निर्दलीय)- 1940
जगजीवन प्रसाद शुक्ल- 1289
आशीष कुमार सिंह- 712
शाह आलम खान राणा- 528
धीरेंद्र सिंह- 494
देवेंद्र कुमार सिंह- 160
सुशील कुमार- 125
जितेंद्र नाथ मिश्र- 52
डॉ. रवींद्र कुमार त्रिपाठी- 52
श्रवण कुमार त्रिपाठी-34
दीन दयाल गुप्त- 26
विज्ञापन

लखनऊ खंड स्नातक चुनाव: आठवें चक्र में कांति सिंह 14855 मतों से आगे, जीत पक्की

कांति सिंह - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के आठवें चक्र में सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने भाजपा प्रत्याशी ई. अवनीश कुमार सिंह पर अपनी बढ़त बरकरार रखी है। आठवें चक्र तक कांति सिंह को 51168 मत मिले हैं, जबकि अवनीश कुमार सिंह को 36313 मत प्राप्त हुए हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर बढ़कर 14855 हो गया है।

इससे पहले सातवें चक्र तक कांति सिंह को 45221 और अवनीश कुमार सिंह को 30986 मत मिले थे। उस समय दोनों के बीच 14235 मतों का अंतर था। आठवें चक्र में यह अंतर 620 मत और बढ़ गया है। लगातार बढ़त के बीच कांति सिंह की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है। हालांकि, अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा मतगणना पूरी होने के बाद ही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें