फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

विज्ञापन
मतगणना की तैयारियां सोमवार को पूरी की गईं।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को होगा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 16 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके लिए दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और सपा की कांति सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के उमेश द्विवेदी और सपा के सुशील कुमार के अलावा शेष 25 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रदीप कुमार ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हर टेबल पर प्रत्याशियों का एक-एक एजेंट मौजूद रह सकेगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। परिसर के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना स्थल के आठ किलोमीटर के दायरे में शराब की सभी दुकानें, मॉडल शॉप, बार, भांग और ताड़ी की दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी विशाख जी. ने सोमवार को इसका आदेश जारी किया। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

मतगणना की तैयारियां सोमवार को पूरी की गईं।

मतगणना की तैयारियां सोमवार को पूरी की गईं।

मतगणना की तैयारियां सोमवार को पूरी की गईं।

मतगणना की तैयारियां सोमवार को पूरी की गईं।

मतगणना की तैयारियां सोमवार को पूरी की गईं।

मतगणना की तैयारियां सोमवार को पूरी की गईं।

मतगणना की तैयारियां सोमवार को पूरी की गईं।

मतगणना की तैयारियां सोमवार को पूरी की गईं।

मतगणना की तैयारियां सोमवार को पूरी की गईं।

मतगणना की तैयारियां सोमवार को पूरी की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें