फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चुनावी माहौल में कार्रवाई में संयम बरतने की मांग, विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
राजेश्वर सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने विभिन्न प्रवर्तन और स्थानीय प्रशासनिक विभागों की कार्रवाई में संयम बरतने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था, निवेश, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक पारदर्शिता के क्षेत्र में सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिससे उत्तर प्रदेश देश में सुशासन का मॉडल बनकर उभरा है।
विज्ञापन


विधायक ने पत्र में लिखा कि निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर विपक्ष सरकार की छवि खराब करने के लिए छोटे-छोटे मामलों को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में प्रशासनिक विभागों को कार्रवाई करते समय संवेदनशीलता और संतुलन बनाए रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कई जिलों में छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी संचालकों और मध्यम वर्गीय परिवारों के खिलाफ छोटी बातों पर चालान, सीलिंग, बिजली विच्छेदन और अतिक्रमण हटाने जैसी कार्रवाई से जनता में असंतोष बढ़ता है। इससे सरकार की सकारात्मक योजनाओं और उपलब्धियों का संदेश भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन


डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि गंभीर अपराधियों, भू-माफियाओं, अवैध कब्जाधारकों और संगठित भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए, लेकिन सामान्य नागरिकों और छोटे कारोबारियों के मामलों में अनावश्यक कठोरता से बचने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि जनता के साथ संवाद और संवेदनशील व्यवहार ही सरकार की सकारात्मक छवि को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें