फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिड़े सपाई, MLA ने दुकान में छिपकर बचाई जान!

Thu, 30 Oct 2014 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में गुंडाराज पूरी तरह से हावी हो गया है। प्रदेश के लोग इस गुंडागर्दी से कैसे बच सकते हैं, जब सपा के समारोह के बीच इस तरह की गुंडागर्दी हुई।
विज्ञापन


बुधवार को बहराइच जिले के नानपारा कस्बे में आयोजित सपा के एक कार्यकर्ता सम्मेलन का नजारा कुछ ऐसा ही था। इस समारोह में वर्चस्व हासिल करने की होड़ में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

वर्चस्व को लेकर हुई इस कहासुनी ने देखते ही देखते एक बड़े बवाल का रूप ले लिया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के ऊपर ईंट-पत्थर फेंके। आपस में लात-घूंसे भी चले। कई बड़े कार्यकर्ता चोटिल भी हुए।
विज्ञापन


वहीं बलाह के विधायक बंसीधर बुद्ध को अपनी जान बचाने के लिए भागकर कपड़े की एक दुकान में जाकर छिपना पड़ा। सपा कार्यकर्ताओं ने एक छोटी सी बात को लेकर इतना बड़ा बवाल किया।

इस बवाल को रोकने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा और समारोह को भी पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया। समारोह से पहले ही सपा के कार्यकर्ताओं ने दो गुट बना लिए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

बुधवार को नानपारा स्थित नगरपालिका के मैरिज हॉल में सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन होना था। इसमें पूर्व राज्यमंत्री जयशंकर पांडे को आना था। पार्टी के अंदर ही चल रही राजनीति से कार्यकर्ताओं ने दो गुट बना लिए।

एक गुट जहां नगरपालिका के मैरिज हॉल पर ही मौजूद रहा वहीं दूसरे गुट के इरादे कुछ और ही थे। दूसरे गुट के लोगों ने जयशंकर पांडे को इमामगंज चौराहे पर मुन्ना मारिस के आवास पर बुला लिया। शब्बीर अहमद ने पांडे को एक दूसरे रास्ते से यहां पहुंचाया।

कार्यक्रम स्‍थल में हुआ ये बदलाव पहले गुट को बिलकुल रास नहीं आया। कार्यकर्ताओं के लिए ये वर्चस्व की एक लड़ाई बन गई। कहा-सुनी के बाद ईंट-पत्‍थर भी चल गए।

बलहा सीट से विधायक बंसीधर पर भी हमला हुआ। हमले को बचाने के लिए उन्हें वहां से भागना पड़ा। वहीं, जयशंकर पांडे को वापस भेज दिया गया। इस मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को सुलझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें