लखनऊ स्थित सीबीआई मुख्यालय पर पूछताछ के दौरान कई बार आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर कई बार उलझ गए। एसपी सीबीआई राघवेंद्र वत्स की मौजूदगी में एक के बाद एक करीब 25 से भी ज्यादा सवाल किए गए।
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों से जुड़े सवालों के जवाब देने में विधायक कई बार उलझे और असहज हुए। विशेषतौर पर पीड़िता के साथ एक आरोपी की हुई बातचीत से संबंधित ऑडियो के बारे में सीबीआई ने कई सवाल किए।
इसके अलावा सीबीआई की एक टीम ने उन्नाव जाकर भी गहन पड़ताल की। पीड़िता और उशके परिवार के बयान लेने के साथ ही जिला अस्पताल के सीएमएस, माखी थाने के एसओ अशोक सिंह भदौरिया समेत अन्य निलंबित स्टाफ से गहन पूछताछ की। एसके बाद शासन ने पीड़िता के पिता के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में उन्नाव के सीएमएस और ईएमओ को निलंबित कर दिया है।