फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधायक ने किया छठ पूजा स्थल का निरीक्षण

विज्ञापन
विधायक ने किया छठ पूजा स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक ओपी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर छठ पूजा स्थल कुकरैल बैराज का निरीक्षण किया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्थलों पर स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साउंड सिस्टम और महिला-पुरुषों के लिए पृथक मोबाइल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने मैदान में लगे अवरोधक पेड़ और लोहे के पुराने पानी के टैंक को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विधायक ने निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम (अनाउंसमेंट व्यवस्था), बड़ा पंडाल, हेल्पलाइन स्टॉल और सुरक्षा बलों की उपस्थिति के साथ पूरे क्षेत्र की चौकसी की जाए। इस अवसर पर नगर निगम, सिंचाई विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान लखनऊ महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीता नेगी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सुमित खन्ना, पार्षद रामकुमार वर्मा, दीपक तिवारी, कृष्ण प्रताप सिंह, पूर्व पार्षद राम अजय समेत भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक ने किया छठ पूजा स्थल का निरीक्षण

विधायक ने किया छठ पूजा स्थल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें