फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधायक ने पुस्तकालय के लिए दिए 2.50 लाख रुपये

विज्ञापन
चेक सौँपते विधायक डॉ राजेश्वर सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बृहस्पतिवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ भेंट की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ताओं की समस्याओं पर चर्चा करते हुए पुस्तकालय की जरूरत जताई। इस पर विधायक ने बार एसोसिएशन में लाइब्रेरी बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये की सहयोग राशि भेंट की।
विज्ञापन

विधायक ने जल्द ही एसी व कंप्यूटर भी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सीएम से मुलाकात कर कचहरी परिसर के पास वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने और प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं को चिकित्सा लाभ उपलब्ध कराने की मांग रखने का भी भरोसा दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, महामंत्री अवनीश दीक्षित ‘हनी’, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा, वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य सहदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें