फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह ने की चाय पर चर्चा

विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को खरिका प्रथम वार्ड में मंडल अध्यक्ष रामाकांत मिश्रा ‘राजन’ के आवास पर आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्ष को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया और बूथ अध्यक्षों व पदाधिकारियों से क्षेत्र की समस्याओं पर संवाद किया।
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने कहा कि जनसंवाद व संगठनात्मक मजबूती क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। हर कार्यकर्ता संगठन की अमूल्य पूंजी है। सरोजनीनगर के समावेशी व सशक्त विकास का संकल्प अडिग है। विधायक ने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और साइकिल देने, महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलने, डिजिटल क्लास की सुविधा, मंदिर के सुंदरीकरण और जरूरत के अनुसार स्ट्रीट लाइट लगवाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद पूनम मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि मनोज रावत, सेक्टर संयोजक बीनू मिश्रा, आराधना पांडेय, गोकर्ण रावत, मंडल उपाध्यक्ष राजू बाजपेई, हिमांशु शुक्ला, अनूप सिंह बिष्ट, रिंकू सिंह, आरती भास्कर, दिनेश पांडेय, पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें