फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधायक धीरेंद्र सिंह और बच्चों ने जताया सीएम का आभार

विज्ञापन
सीएम योगी से मिले विधायक धीरेंद्र सिंह और बच्चे। 
विज्ञापन
लखनऊ। जेवर विधानसभा के विधायक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में स्केटिंग करने वाले दो दर्जन से अधिक बच्चों ने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से कालिदास मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। सभी ने मुख्यममंत्री को जनेश्वर मिश्र पार्क में आधुनिक स्केटिंग ग्राउंड के निर्माण के लिए आभार जताया। इस दल में भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निर्मल तवर भाटी भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले उन्हें ऊबड़-खाबड़ और जर्जर सड़कों पर अभ्यास करना पड़ता था, जिससे न केवल तकनीक प्रभावित होती थी बल्कि चोट लगने का खतरा भी बना रहता था। अब अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले सुरक्षित ट्रैक मिलने से उनके सपनों को नई उड़ान मिली है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस परियोजना की नींव वर्ष 2022 में पड़ी थी, जब बच्चों ने उनसे अपनी समस्याओं का जिक्र किया था। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के कारण ही आज लखनऊ के बच्चों को यह विश्वस्तरीय सौगात मिल सकी है। सीएम योगी ने भी स्केटरों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें