डीएम अभिषेक प्रकाश को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप है कि गांव के पुतान की बेटी सोनी का विवाह 18 अप्रैल 2019 को उन्नाव में औरास थानाक्षेत्र के कुरसठ निवासी अंकित के साथ हुआ था। इस विवाह समारोह में तमाम रिश्तेदार एवं ग्रामीण शामिल हुए थे।
गांव की आशा बहू ने साठगांठ कर 14 नवंबर को ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में इस जोडे़ का दोबारा विवाह कराया। इसी गांव की एक अन्य विवाहिता की शादी भी दोबारा कराई गई। आदित्य सिंह ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाई की मांग उठाई है। बीडीओ संजीव गुप्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।