फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात दंगों का मॉडल यूपी में लागू कर रही भाजपा: मिस्त्री

Wed, 11 Sep 2013 12:55 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर सत्ता हासिल करने के लिए यूपी में दंगे का गुजरात मॉडल लागू करने की साजिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पार्टी ने आशंका जताई है कि मुजफ्फरनगर के बाद कुछ अन्य जगहों पर भी दंगे हो सकते हैं।

कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने गुजरात में सत्ता की खातिर कई जगह दंगे कराए थे। उत्तर प्रदेश में भी उसने वही फॉर्मूला अपनाया है।

दंगा पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मिस्त्री ने कहा कि जो सरकार जान-माल की सुरक्षा न कर सके, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

सपा और भाजपा मिलकर पूरे राज्य में दंगे की साजिश कर रहे हैं। दोनों दल वोटों का ध्रुवीकरण कराना चाहते हैं। गुजरात में छोटी-छोटी घटनाओं को तूल देकर उसे सांप्रदायिक टकराव में बदल दिया जाता था।
विज्ञापन


वही हथकंडा उत्तर प्रदेश में भी अपनाया जा रहा है। मामूली घटनाओं को सांप्रदायिक झगडे़ में तब्दील कर दिया जा रहा है। प्रशासन को एक-दो दिन कार्रवाई नहीं करने दिया गया और उपद्रवियों को खुला छोड़ दिया गया।

उन्होंने सपा सरकार की भर्त्सना क रते हुए कहा कि शुरुआत में ही कठोर निर्णय ले लिए गए होते तो कई लोगों की जानें बच सकती थीं।

भाजपा-सपा की साजिश को करेंगे बेनकाब
मिस्त्री ने कहा कि भाजपा और सपा की साजिश को कांग्रेस बेनकाब करेगी। पार्टी अपनी हर बैठक में इनकी रणनीति का खुलासा करेगी ताकि ये दोनों दल सांप्रदायिक तनाव फैलाकर इसका राजनीतिक फायदा न उठा सकें।

उन्होंने कहा कि दंगा प्रभावित जो लोग शिविरों में रह रहे हैं, सबसे पहले सरकार उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए। कांग्रेस ने विधान मंडल के नेता प्रदीप माथुर को मुजफ्फरनगर की स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा था, लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन ने उन्हें जाने नहीं दिया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे मिस्त्री
इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि जहां जिला और शहर इकाइयां गठित नहीं की गई थीं, वहां इनका गठन कर दिया गया है। इसके बाद वार्ड और बूथ इकाइयां गठित की जाएंगी।

खत्री ने बताया कि मिस्त्री 11 सितंबर को मिर्जापुर, 12 को राबर्ट्सगंज और 13 को फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें