राजेश कुमार श्रीवास्तव को टीईटी में 125 अंक मिले हैं। उन्होंने प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए 65 जिलों में आवेदन किया फिर भी मेरिट में नहीं आए।
अशोक कुमार को टीईटी में 111 अंक मिले हैं और उन्हें हरदोई में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है, जबकि हरदोई में कला सामान्य वर्ग की मेरिट 129 है। यह तो सिर्फ बानगी है।
प्रशिक्षु शिक्षकों को काउंसलिंग का जो बुलावा पत्र विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किया गया है उसमें ऐसी ढेरों गड़बड़ियां सामने आई हैं। स्थिति यह है कि जिले की मेरिट कुछ और है जबकि काउंसलिंग लेटर में कुछ और।