फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72,825 शिक्षक भर्तीः पढ़ें ये खबर, फिर कराएं काउंसलिंग

Fri, 29 Aug 2014 12:02 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेश कुमार श्रीवास्तव को टीईटी में 125 अंक मिले हैं। उन्होंने प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए 65 जिलों में आवेदन किया फिर भी मेरिट में नहीं आए।
विज्ञापन


अशोक कुमार को टीईटी में 111 अंक मिले हैं और उन्हें हरदोई में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है, जबकि हरदोई में कला सामान्य वर्ग की मेरिट 129 है। यह तो सिर्फ बानगी है।

प्रशिक्षु शिक्षकों को काउंसलिंग का जो बुलावा पत्र विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किया गया है उसमें ऐसी ढेरों गड़बड़ियां सामने आई हैं।  स्थिति यह है कि जिले की मेरिट कुछ और है जबकि काउंसलिंग लेटर में कुछ और।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दबाजी में दिक्कतें हुईं

प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी पास बीएड वालों को पात्र मानते हुए उन्हें किसी भी जिले में आवेदन की अनुमति दी गई। एक-एक अभ्यर्थी ने 40 से 65 जिलों तक में आवेदन किए। इसके चलते आवेदनों की संख्या 69 लाख तक पहुंच गई।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार ने टीईटी मेरिट पर भर्ती प्रक्रिया तो शुरू की, लेकिन जल्दबाजी के चलते काउंसलिंग के लिए बुलावा पत्र भेजने में काफी गड़बड़ियां हो गई हैं।

उदाहरण के लिए महिला कला वर्ग की सबसे कम मेरिट 119 गई है, जबकि स्वातिका दीक्षित को टीईटी में 100 अंक होने के बाद भी हमीरपुर में काउंसलिंग का लेटर मिल गया है। एससीईआरटी ने हमीरपुर महिला कला वर्ग की मेरिट 126 निर्धारित की है।

बहराइच में पुरुष कला सामान्य वर्ग की मेरिट 128 निर्धारित की गई है, जबकि प्रवीन कुमार को टीईटी में 114 अंक मिलने के बाद भी इस जिले में काउंसलिंग लेटर मिल गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें