फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 10 मिनट में 90 किमी. दौड़ गई ये एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रियों से लेकर अफसर तक हैरान

Thu, 22 Mar 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

छपरा-मथुरा एक्सप्रेस (22531) बुधवार को महज 10 मिनट में गोंडा से बाराबंकी (90 किमी) पहुंच गई। इससे पूर्वोत्तर व उत्तर रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद बाराबंकी स्टेशन पर इस ट्रेन को ढाई घंटे तक खड़ा रखा गया। बता दें, यह दूरी तय करने में ट्रेन का निर्धारित समय भी 1 घंटे 20 है।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे के लिए महज 10 मिनट में 90 किमी का सफर कोई चौंकाने वाली घटना नहीं है। नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) पर ट्रेन टाइमिंग की गलत फीडिंग का यह मामला बुधवार को उजागर हुआ। पर, गलत फीडिंग से रोजाना कई यात्रियों की ट्रेनें छूटती हैं।

एनटीईएस के मुताबिक ट्रेन संख्या 22531 बुधवार दोपहर 12.26 बजे गोंडा पहुंची, यहां से 12.50 बजे रवाना होने के बाद दोपहर एक बजे बाराबंकी स्टेशन पहुंच गई। इसके बाद एनटीईएस पर ट्रेन को दोपहर 3.35 बजे यानी ढाई घंटे तक बाराबंकी स्टेशन पर खड़ा दिखाया गया।
विज्ञापन


दरअसल, रेलवे के अफसरों ने ट्रेनों की टाइमिंग को सुधारने के लिए बाराबंकी स्टेशन पर एनर्टीईएस की फीडिंग में दोपहर एक बजे दी। जब परेशान यात्रियों ने पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर में इसकी शिकायत की तो लखनऊ स्थित मंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

मामले की होगी जांच

डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक ने बताया कि उन्होंने तत्काल इसकी जांच कराई तो पता चला बाराबंकी स्टेशन पर गलत टाइम फीडिंग हुई है। बता दें, बाराबंकी उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का स्टेशन है। जबकि गोंडा पूर्वोत्तर रेलवे में आता है। इधर, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम शिवेंद्र शुक्ल ने कहा कि इस मामले की पड़ताल कराई जाएगी।

सोशल मीडिया पर जमकर हुई खिंचाई
छपरा-मथुरा एक्सप्रेस के 10 मिनट में 90 किमी तय करने को लेकर सोशल मीडिया पर रेलवे प्रशासन की जमकर खिंचाई हुई। लोगों ने बुलेट ट्रेन के बाबत अधिकारियों पर तंज कसे। कहा, एनटीईएस से हजारों यात्रियों को परेशानी होती है। पर, उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें