डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक ने बताया कि उन्होंने तत्काल इसकी जांच कराई तो पता चला बाराबंकी स्टेशन पर गलत टाइम फीडिंग हुई है। बता दें, बाराबंकी उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का स्टेशन है। जबकि गोंडा पूर्वोत्तर रेलवे में आता है। इधर, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम शिवेंद्र शुक्ल ने कहा कि इस मामले की पड़ताल कराई जाएगी।
सोशल मीडिया पर जमकर हुई खिंचाई
छपरा-मथुरा एक्सप्रेस के 10 मिनट में 90 किमी तय करने को लेकर सोशल मीडिया पर रेलवे प्रशासन की जमकर खिंचाई हुई। लोगों ने बुलेट ट्रेन के बाबत अधिकारियों पर तंज कसे। कहा, एनटीईएस से हजारों यात्रियों को परेशानी होती है। पर, उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है।