फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के पांचवें चरण का शुभारंभ: सीएम योगी बोले- मिशन की सफलता तभी, जब बेटियों में हो सुरक्षा का भाव

Wed, 17 Sep 2025 10:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  शारदीय नवरात्र से मिशन शक्ति के 5वें चरण की शुरुआत करने की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एडीजी, आईजी, डीआईजी से सड़कों पर उतरने की अपील की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र से ‘मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण के शुभारंभ की घोषणा करते हुए कहा कि मिशन शक्ति की सफलता तभी, जब बेटियों में हो सुरक्षा का भाव हो। साथ ही आमजन में सुरक्षा का भाव हो और अपराधी कानून के भय से आतंकित दिखना चाहिए। उन्होंने कहा अभियान से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण की दिशा में बेहतर परिणाम मिले हैं। सीएम ने कहा जोनल एडीजी, आईजी, डीआईजी आदि वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में जाकर आमजन से संवाद करें। पुलिस लाइंस का निरीक्षण करें और गश्त में शामिल हों।

विज्ञापन


योगी ने कहा कि कानून का दुरुपयोग करने वाला पुरुष हो अथवा महिला, कार्रवाई में भेदभाव नहीं हो। वर्तमान समय में 44177 महिला पुलिसकर्मी हैं, जो कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। अभियान के 30 दिनों के भीतर सभी 57 हजार ग्राम पंचायतों और 14 हजार नगरीय वार्डों में महिला बीट पुलिस अधिकारियों को भेजा जाए। महिलाओं और बालिकाओं से संवाद करें, उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझें। उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। नवरात्र व अन्य पर्व-त्योहारों की अवधि में मंदिरों, धार्मिक स्थलों, मेलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिला पुलिस की विशेष तैनाती हो। एंटी रोमियो स्क्वाड और सक्रिय करें।

असहाय महिलाओं को विधिक सहायता
सीएम ने कहा कि जेल में बंद असहाय महिलाओं को विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। महिला संबंधी अपराधों के निस्तारण की ठोस व्यवस्था हो। महिला हेल्पलाइन 1090 पर आने वाली प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लिया जाए। सभी नगर निगमों में पिंक बूथ की स्थापना के साथ मिशन शक्ति केंद्रों पर कार्यरत पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाए। पिंक बूथों पर दिन-रात सहायता उपलब्ध रहे और मिशन शक्ति केंद्रों को 360 डिग्री मॉडल पर विकसित किया जाए, जहां शिकायत पंजीकरण, काउंसलिंग, लीगल एड, फीडबैक और फॉलो-अप जैसी सभी सेवाएं उपलब्ध हों।
विज्ञापन


अन्य राज्यों में भी शुरू होगा मिशन शक्ति अभियान
बैठक में बताया गया कि आईटीएसएसओ (इंवेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर सेक्सुअल ऑफेंसेज) पोर्टल के अनुसार 98.80 फीसद निस्तारण दर के साथ यूपी देश में प्रथम स्थान पर है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ वीमेन इन पुलिस में यूपी के मॉडल ‘महिला हेल्पलाइन 1090 और मिशन शक्ति’ को अन्य राज्यों में लागू करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है। मिशन शक्ति के अंतर्गत पिछले चरण में कई विशेष अभियान संचालित हुए। ‘ऑपरेशन गरुड़’ से साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन बचपन’ से 2857 बच्चों का पुनर्वास और 22 अपराधियों की गिरफ्तारी, ‘ऑपरेशन मजनू’ से 74 हजार से अधिक शोहदों पर कार्रवाई, ‘ऑपरेशन नशा मुक्ति’ से 40 हजार व्यक्तियों की गिरफ्तारी, ‘ऑपरेशन रक्षा’ से होटलों और पब्स में अवैध गतिविधियों पर रोक तथा ‘ऑपरेशन ईगल’ से 7000 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी शामिल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें