फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान: एक सप्ताह में महिलाओं से संबंधित 6900 से अधिक शिकायतें, अधिकतर का हुआ निस्तारण

Mon, 26 Oct 2020 11:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान के पहले हफ्ते में 6900 से अधिक शिकायतें 112 को मिलीं। अभियान के दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों और महिला अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाइयां भी जमकर हुई हैं।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं में जागरूकता आ रही है। अभियान के दौरान 17 से 25 अक्टूबर के बीच यूपी 112 को महिलाओं से सम्बन्धित 6932 शिकायतें मिलीं, जिनपर कार्रवाई की गई। 

इसमें 5994 शिकायतें घरेलू हिंसा और 938 शिकायतें छेडख़ानी से संबंधित थीं। उन्होंने बताया कि इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वायड ने 59277 स्थानों पर 233880 व्यक्तियों की चेंकिग की। वहीं 9166 लोगों के खिलाफ 107, 116 की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


4653 व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई हुई। 3178 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 110 जी, 492 व्यक्तियों के विरूद्ध सीआरपीसी की धारा 294 के तहत और 1524 के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन

इसके अलावा 23078 के खिलाफ अन्य कार्रवाइयां की गई। उन्होंने बताया कि सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत पिंक पेट्रोल वाहन और 25 पिंक बूथ को क्रियाशील कर दिया गया है। महिला पावर लाइन को भी अपग्रेड किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें