फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : भाषा विवि में प्रवेश के लिए आवेदन 10 जुलाई तक, इन कॉलेजों में भी चल रही प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने इंटर और स्नातक परिणाम जारी होने में हो रही देरी को देखते हुए यूजी-पीजी प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी है। प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. सौबान सईद ने बताया कि आवेदकों की प्रवेश संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विवि की वेबसाइट पर हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। हेल्प डेस्क पर दिए गए मोबाइल नंबर पर भी विद्यार्थी प्रवेश संबंधित जानकारी प्राप्प्त कर सकते हैं। बैठक में प्रो. संजीव कुमार त्रिवेदी, डॉ. नीरज शुक्ला, डॉ. अताउर रहमान आजमी, डॉ. मो. जावेद अख्तर व डॉ. तनु डंग उपस्थित थीं।
विज्ञापन

कैरियर कॉन्वेंट गर्ल्स कॉलेज में प्रवेश आवेदन शुरू
कैरियर कॉन्वेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज, विकास नगर में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश के लिए कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं।
बासुदेव मेमोरियल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
इंदिरानगर स्थित बासुदेव मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सत्र 2021-22 के लिए बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएड पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हेमलता बोरा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन है। छात्राएं वेबसाइट www.bmgdc.org पर आवेदन कर सकती हैं। यही नहीं वेबसाइट के माध्यम से फीस जमा कर प्रवेश ले सकती हैं। इसके अलावा ऑफलाइन प्रवेश के लिए सुबह 8 से शाम 3 बजे तक महाविद्यालय के कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकती हैं। छात्राएं प्रवेश के लिए हेल्पलाइन नंबर 9450452289, 8299099554, 9519626238, 7275000315 पर संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन

एकेटीयू : एमटेक-एमफार्मा वाइवा का परिणाम जारी
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने मंगलवार को एमसीए विषम सत्र तथा एमटेक एवं एमफार्मा चौथे सेमेस्टर के वाइवा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि वर्ष 2020-21 की विषम सेमेस्टर एमसीए के पांचवें सेमेस्टर, साथ ही वर्ष 2019-20 के एमटेक व एमफार्मा चौथे सेमेस्टर की थीसिस वाइवा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें