फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लापता युवक का शव तालाब में उतराता मिला, हत्या की आशंका

Fri, 24 Oct 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सूरज की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर के घसियारी मोहल्ला निवासी सूरज राजपूत (23) का शव बृहस्पतिवार को घर से कुछ ही दूरी पर बने तालाब में उतराता मिला। वह 21 अक्तूबर की शाम से लापता थे। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


सूरज के पिता रामकुमार के मुताबिक बेटा कैटरिंग का काम करता था। 21 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर से बिना कुछ बताए ही निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया पर कुछ पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सूरज के बड़े भाई नीरज ने घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित तालाब में उसका शव उतराता देखा। लोगों की मदद से उसके शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया। परिजनों के मुताबिक चेहरे पर चोटों के गहरे निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। साथ ही उसके हाथ की एक अंगुली टूटी मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन उन्होंने किसी के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया है।
इंस्पेक्टर बिजनौर शिव शंकर महादेवन का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सूरज शराब पीने के आदी थे और ऐसी संभावना है कि नशे में ही तालाब में गिरकर उनकी मौत हुई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उनके परिवार में मां पारसवती, छोटा भाई धीरज और बहन लक्ष्मी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें