फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चित्रगुप्त मंदिर में लगा छप्पन भोग, हुई सामूहिक कलम पूजा

Fri, 24 Oct 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चित्रगुप्त मंदिर में लगा छप्पन भोग, हुई सामूहिक कलम पूजा
विज्ञापन
लखनऊ। जवाहर भवन परिसर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में बृहस्पतिवार को सामूहिक कलम पूजा का आयोजन किया गया। भगवान चित्रगुप्त की 16 प्रकार से पूजा करने के बाद छप्पन भोग लगाया गया। जेबी चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कलम पूजा का पर्व समाज के उन सभी वर्गों के लिए है, जो कलमकार हैं। पूजा में मुख्य रूप से कर्मचारी नेता सुशील कुमार बच्चा, बीडी मिश्रा, कवि कृष्णानंद राय, जीतो लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन पवन कुमार जैन, बुंदेलखंड परिषद के महामंत्री कैलाश जैन, दिलीप यशवर्धन, दिलीप सक्सेना शामिल हुए। इसके बाद भजन संध्या में संत अरविंद व्यास, संगीता श्रीवास्तव, सविता सक्सेना व आभा श्रीवास्तव ने भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें