फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लापता महिला की सिर कूंचकर हत्या

Tue, 06 May 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद रोते परिजन। 
विज्ञापन
मोहनलालगंज। सुबह से लापता महिला का शव किसान पथ के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला का पति भी सोमवार सुबह से लापता है। आरोप है कि एक महिला रिश्तेदार से नजदीकियों का विरोध करने पर महिला की हत्या की गई है।
विज्ञापन


पीजीआई के मोइद्दीनपुर गांव निवासी सविता (35) सोमवार सुबह से लापता थीं। शटरिंग का काम करने वाला उनका पति संजय रावत भी घर पर नहीं था। इसकी सूचना मिलने पर सविता के पिता रामपुर निगोहां निवासी राम नरेश बेटी के घर पहुंचे। काफी देर तक दोनों की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अनहोनी की आशंका होने पर पीजीआई पुलिस को सूचना दी। इसी बीच शाम छह बजे बजे गांव से कुछ दूर मोहनलालगंज में किसान पथ के पास झाड़ियों में सविता का शव मिला। राम नरेश ने पहचान की। सविता के सिर पर ईंट से कई वार किए गए थे। गले पर भी कसाव के निशान मिले हैं।
राम नरेश का आरोप है कि बेटी की हत्या संजय ने ही की है। सविता के परिवार में पति के अलावा बेटे कार्तिक (10) व अर्पित (7) हैं। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक संजय की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


दवाई दिलाने के बहाने लाया घर से

सविता के बच्चों ने बताया कि मां कि तबीयत रविवार से खराब थी। सोमवार की सुबह पापा पीजीआई में डाॅक्टर को दिखाने की बात कहकर मां को ले गए थे। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक जो बातें सामने आई हैं। इससे यह लग रहा है कि आरोपी ने सविता को मारने की साजिश पहले ही बना ली थी। सोमवार को दवा दिलाने के बहाने बाइक से लेकर गया था और मौका पाकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें