फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड के मुतवल्ली कोटे के दो सदस्य पदों पर 6 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

Sun, 18 Apr 2021 09:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड चुनाव में मुतवल्ली कोटे के दो पदों के लिए अब 6 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। रविवार को एक प्रत्याशी सैयद जफर रिजवी ने अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन
वक्फ बोर्ड - यूपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड चुनाव में मुतवल्ली कोटे के दो पदों के लिए अब 6 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। रविवार को एक प्रत्याशी सैयद जफर रिजवी ने अपना नाम वापस ले लिया। 20 अप्रैल को दो पदों के लिये 36 मतदाता मतदान करेंगे। 

विज्ञापन


शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव के लिये मुतवल्ली कोटे के दो सदस्यों के पद के लिए सात लोग भाजपा नेता सय्यद फैजी, वक्फ बोर्ड के पूर्व चैयरमैन वसीम रिजवी, सैयद आसिम रिजवी, सैयद मुजाहिद हुसैन रिजवी, सैयद मुशर्रफ हुसैन रिजवी, अशफाक हुसैन उर्फ जिया और सैयद जफर रिजवी ने नामांकन किया था। रविवार को नाम वापसी का समय पूरा होने के बाद एक दावेदार सैयद जफर रिजवी ने अपना नाम वापस ले लिया। अब दो पदों के लिये 6 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। 

सांसद कोटे में दो सदस्य पदों के लिये सिर्फ पूर्व सांसद नूर बानो ने नामांकन किया है। ऐसे में नूर बानो का सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। वहीं विधान मंडल कोटे से दो सदस्य पद के लिए भी किसी ने भी नामांकन नहीं किया। शिया समुदाय के विधानपरिषद में मात्र दो सदस्य राज्यमंत्री मोहसिन रजा और बुक्कल नवाब ही है। मोहसिन रजा मंत्री है लिहाजा वो बोर्ड के सदस्य नही बन सकते। ऐसे में सरकार बुक्कल नवाब को नामित कर सकती है। संसद सदस्य कोटे से महज एक नामांकन दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


रामपुर से कांग्रेस की पूर्व सांसद बेगम नूर बानो ने सांसद कोटे से सदस्य पद के लिए नामांकन किया है। बार काउंसिल में भी शिया समुदाय से कोई सदस्य नही है। इस कोटे में दो पदों पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नामित किया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार शिया समुदाय के एक मौलाना, एक सामाजिक कार्यकर्ता और एक पीसीएस रैंक के शिया मुस्लिम अधिकारी को नामित करेगी। बोर्ड ये सदस्य अपने बीच से चैयरमैन का चुनाव करेंगे। 

वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ मोहम्मद नसीर हसन ने बताया कि 20 अप्रैल को चुनाव होगा। परिणाम उसी दिन शाम को घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुतवल्ली कोटे के दो सदस्यों के लिये 36 मतदाता वोट करेंगे। ये मतदाता एक लाख रुपये सालाना या इससे अधिक आमदनी वाली वक्फ सम्पतियों के मुतवल्ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें