फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मिस यू मम्मी, लिख किशोरी ने दी जान

Thu, 16 Jul 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। मिस यू मम्मी, आप हमारे साथ नहीं रहतीं, लेकिन हम आपको बहुत याद करते हैं। पापा, आप सबसे अच्छे हो, हमारी सारी जरूरतें पूरी करते हो... लिख बख्शी के तालाब के सरैया गांव निवासी 16 वर्षीय अनन्या ने फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से मिले सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या की स्पष्ट वजह पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन

मूलरूप से सीतापुर के नैमिष क्षेत्र निवासी विजय पाल परिवार के साथ सरैया गांव में रहते हैं। वह इंजीनियरिंग कॉलेज के पास मोमो का ठेला लगाते हैं। उनकी बेटी अनन्या निजी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। विजय पाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे उनकी मां अनन्या के कमरे में पहुंचीं तो उसका शव पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। यह देख वह चीख मारकर बेसुध हो गईं। शोर सुन परिजन व ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलते ही वह भी घर पहुंचे।
डेढ़ माह पहले पिता ने डांटा था
इंस्पेक्टर संजय सिंह के अनुसार, विजय पाल ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले बच्चों के बीच मोबाइल के लिए विवाद हुआ था। पढ़ाई प्रभावित होने पर उन्होंने अनन्या का मोबाइल तोड़ दिया था और उसे डांटा भी था। इससे वह आहत थी। अनन्या के परिवार में भाई आर्यन, बहन पीहू और दादा-दादी हैं।
विज्ञापन

मां के पास न रहने से थी परेशान
इंस्पेक्टर के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया है कि अनन्या के माता-पिता विवाद के कारण पिछले तीन वर्षों से अलग रह रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मां से दूर रहने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। हालांकि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें