फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मल्हिया पासी स्मृति द्वार लगाने के समर्थन में पहुंचे मिश्रिख सांसद

Tue, 28 Apr 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
धरने पर बैठे पूर्व सांसद कौशल किशोर व अन्य।
विज्ञापन
मलिहाबाद। मोहनलालगंज के पूर्व सांसद व मंत्री कौशल किशोर का पत्नी विधायक जयदेवी कौशल के साथ महाराजा मल्हिया पासी स्मृति द्वार को लगवाने के लिए तीसरे दिन भी मोहान तिराहे पर धरना जारी रहा। सोमवार को उनके समर्थन में मिश्रिख के सांसद अशोक रावत शामिल हुए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि अपने पूर्वजों के सम्मान में वह पूरी तरह समाज के साथ हैं। इसके पहले रविवार को मोहनलालगंज विधायक अमरेश रावत और मोहान विधायक बृजेश रावत समर्थन देते हुए धरने में शामिल हुए थे। सोमवार को भी उक्त दोनों विधायक धरने पर मौजूद रहे। दोनों विधायकों का कहना है कि जब तक गेट उसी स्थान पर लगाया नहीं जाएगा, धरना जारी रहेगा। 25 अप्रैल से गेट लगवाने के लिए पूर्व मंत्री कौशल किशोर पत्नी के साथ धरना दे रहे हैं। रविवार को सैकड़ों की तादाद में पासी समाज के संगठनों ने हाईवे जाम किया था। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि प्रशासन से वार्ता कराई जा रही है।

धरने पर बैठे पूर्व सांसद कौशल किशोर व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें