फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सरकारी बदइंतजामी से टूटी सप्लाई चेन, चौतरफा हाहाकार: अखिलेश यादव

Thu, 09 Apr 2020 02:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर समेत कई जगह लॉकडाउन में सरकारी बदइंतजामी से बुरा हाल है। सप्लाई चेन टूटने से दूध-ब्रेड तक के लिए हाहाकार मचा है। कानपुर में क्वारंटीन में श्रमिकों के लिए खाने का इंतजाम नहीं है। नतीजतन कई दिन से भूखे श्रमिक सड़कों पर निकल आए।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी किए गए बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस टीम-11 का गठन किया है, उसकी सार्थकता नजर नहीं आ रही। जिम्मेदार लोगों को राहत कोष की पारदर्शिता की भी समीक्षा करनी चाहिए।

आजमगढ़ में क्वारंटीन सेंटर पर सैनिटाइजर, मास्क, साफ-सफाई की कमी ने कोरोना पीड़ितों का खतरा दोगुना कर दिया है। कानपुर के डॉक्टर को एंबुलेंस की अनुपलब्धता, हैलेट अस्पताल में स्ट्रेचर तथा अन्य चिकित्सकीय सहायता के अभाव में अपना बेटा खोना पड़ा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कन्नौज सांसद पर लगाएं रासुका

अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने सत्ता के अहंकार में घर पर खाने के पैकेट तुरंत न भिजवाने पर दो दर्जन गुर्गों के साथ तहसीलदार पर हमला बोल दिया। मुख्यमंत्री को आरोपी सांसद पर रासुका लगाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें